Site icon Bhoomika Bharat News

सड़क हादसे में वृद्ध महिला-पुरुष की मौत,एक रेफेर-आधे दर्जन से ज्यादा घायल*

*सड़क हादसे में वृद्ध महिला-पुरुष की मौत,एक रेफेर-आधे दर्जन से ज्यादा घायल*

राशन-पानी लेने घुलघुली बाजार आ रहे गरीब आदिवासी दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हुए है,इस हादसे में घटना स्थल पर ही कल्याण पिता भगवान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई है,इसके अलावा सुमित्रा पति रनमत सिंह उम्र 55 निवासी सिंहपुर की जिला अस्पताल में म्रत्यु हो गई है।गुरुवार की दोपहर 3 बजे हुए इस दर्दनाक सड़क हादसे में गम्भीर रूप से घायल जानकी बाई पति रामप्रसाद सिंह निवासी सिंहपुर को प्राथमिक उपचार कर जबलपुर रेफेर कर दिया गया है।इनके अलावा दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी मालिक रामस्वरूप सिंह और उनके पुत्र राकेश सिंह भी हादसे के दौरान महिंद्रा कमांडर में थे,ये दोनों भी जिला अस्पताल में इलाज हो रहा है।इनके अलावा फगनू सिंह पिता गोप सिंह उम्र 40 एवम ग्राम सिंहपुर निवासी दो महिलाएं गोदा बाई पति दिलदार सिंह उम्र 40 एवम सुशीला बाई पति भरत सिंह गोंड़ उम्र 30 जिला अस्पताल में इलाज हो रहा है।इस हादसे में दो अन्य लोग भी घायल है,जिन्हें घुलघुली अस्पताल में एडमिट किया गया है।घटना को लेकर बताया जाता है कि ग्राम दुल्हरी से गरीब आदिवासियों को लेकर महिंद्रा कमांडर क्रम एमपी 18 एम 3890 घुलघुली बाजार आ रही थी,तभी घटना स्थल के करीब कमांडर वाहन में तकनीकी खराबी आने से अनियंत्रित हुई,और दर्दनाक हादसे का शिकार हुई है।
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ से संपादक दशरथ प्रसाद गौतम की खास रिपोर्ट
*News umaria*

Exit mobile version