Site icon Bhoomika Bharat News

रिहायशी कच्चे मकान पर गिरा आम का पेड़ घर हुआ धराशाई                                                   

रिहायशी कच्चे मकान पर गिरा आम का पेड़ घर हुआ धराशाई

प्रतापगढ़। आंधी तूफान में रिहायशी कच्चे मकान पर एक आम का पेड़ गिर पड़ा जिससे पूरा मकान धराशाई हो गया मकान के अंदर रखा अनाज कपड़े तथा अन्य सामान सब दब गए। इस जेठ की दोपहरी में रहने को पेड़ का सहारा लिया जा रहा है। थाना लीलापुर क्षेत्र के गांव हण्डौर निवासी जय सिंह पुत्र नंदलाल के कच्चे रिहायशी मकान पर आंधी तूफान में आम का पेड़ गिर पड़ा जिससे पूरा मकान धराशाई हो गया मकान के अंदर रखा अनाज बिस्तर कपड़े तथा अन्य गृहस्थी के समान सब दबकर खराब हो गए खाने के लिए भी लाले पड़े तथा इस भरी जेठ की दुपहरी में रहने के लिए छांव तक नहीं है पेड़ के नीचे रहकर गुजर बसर कर रहे हैं । गांव वालों ने सरकार का ध्यान इस तरफ आकृष्ट करते हुए लोगों ने मांग की है इस गरीब को आवास दिया जाए।

Exit mobile version