Site icon Bhoomika Bharat News

किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने किया धरना प्रदर्शन ।

अयोध्या
किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने शहर के सदर तहसील के सामने तिकोनिया पार्क में धरना प्रदर्शन किया

।इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि जनपद में किसानों की समस्याओं की अंबार लगी हुई है, अधिकारी बेलगाम हो गए हैं, एक भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है, केएम शुगर मिल में किसानों का अरबो रुपए का बकाया है, शुगर मिल किसानों के गन्ने का भुगतान नहीं कर रही है जबकि 14 दिन के बाद ब्याज सहित भुगतान करने का नियम है, हमारी मांग है

गन्ना भुगतान ब्याज सहित जल्द से जल्द कराया जाए, छुट्टा जानवरों से किसानों की फसल चौपट हो जा रही है छुट्टा जानवरों से फसल को बचाया जाए, भयंकर गर्मी में बिजली की अघोषित कटौती से किसानों की समस्याएं बढ़ती जा रही है, सरकार कहती है विद्युत आपूर्ति 20 से 24 घंटे हो रही है लेकिन किसानों को बिजली पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल रही है, बीकापुर में 5000 रुपए के बकाए पर किसान का बिजली कनेक्शन काट दिया गया, बकाया जमा करने के बाद भी अभी तक बिजली कनेक्शन नहीं जोड़ा गया… वही तहसील

कर्मचारियों पर भी लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, कहा कि तहसील में सभी कार्यों के लिए रेट फिक्स है, कहीं 30000 कहीं 20000 कहीं 10000, बिना पैसा दिए हुए तहसील में कोई कार्य नहीं होता है, धारा 80 के कार्य के लिए 30000 रुपए फिक्स है, धारा 116 में बंटवारे के लिए 10000 रुपए फिक्स है, धारा 24 में पैमाइश के लिए 10000 रुपए का रेट खुला है, यहां खुल्लम खुल्ला भ्रष्टाचार होता है।

Exit mobile version