Site icon Bhoomika Bharat News

फतेहपुर सीकरी में दूसरी बार सांसद बन राजकुमार चाहर ने रचा इतिहास।

आगरा। फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर ने आखिर अपना कब्जा रखने पर कामयाबी हासिल कर ही ली है। उन्होंने कड़े मुकाबले में कांग्रेस के प्रत्याशी राम नाथ सिकरवार को 43,405 वोटों से हरा कर एक रिकार्ड बनाया है। फतेहपुर सीकरी लोकसभा में अभी तक कोई भी प्रत्याशी लगातार दूसरी बार सांसद नहीं बन सका है। फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट सन 2008 में अस्तित्व में आयी थी। जबसे अभी तक कोई भी यंहा से दूसरी बार सांसद नहीं चुना गया। इस बार लोकसभा चुनाव में मुकाबला कड़े

संघर्ष का रहा था। कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी के बीच लड़ाई अंत तक चलती रही अंत में भाजपा प्रत्याशी सांसद राजकुमार चाहर दूसरी बार जीत हासिल कर रिकॉर्ड बनाया है। इस चुनाव में कांग्रेस को छोड़कर कोई भी प्रत्याशी अपनी जमानत नहीं बचा सका। इस चुनाव में सांसद राजकुमार चाहर ने बड़ी चुनौती का सामना करते हुए जीत हासिल की है। इस बार चुनाव में भाजपा नेताओं ने ही बगावत करने का काम किया था लेकिन राजकुमार चाहर ने सभी विरोधी गतिविधियों को ताक पर रखकर विधायक खेरागढ़ भगवान सिंह कुशवाह जैसे पार्टी के प्रति समर्पित,ईमानदार लोगों के सहारे जीत हासिल की है।

Exit mobile version