Site icon Bhoomika Bharat News

वन विभाग ने अवैध दरवाजे और इमरती लकड़ियां बरामद की गई है

वन विभाग ने अवैध दरवाजे और इमरती लकड़ियां बरामद हुई है
नौरोजाबाद। वन विभाग ने स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हड़हा में अवैध निर्माण कर भारी मात्रा में अवैध इमारती लकड़ी से बनी सामग्री बरामद की है। बताया गया है कि मुखबिर से मिली सूचना पर परिक्षेत्र आयुक्त नौरोजाबाद पीयूष त्रिपाठी के नेतृत्व में विभागीय टीम द्वारा संजय पिता श्यामलाल कोरी, धनीराम पिता रामकुमार कोरी, दीपचंद पिता डोमरी कोरी तथा काशी पिता बिहारी कोरी के घर पर दबिश दी गई। इस दौरान वहां से बड़ी संख्या में दरवाजे, खिडकी और पटिया पाई गई। इस मामले में मे परिवार के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई है। वन मण्डल आयुक्त विवेक सिंह के निर्देशन एवं उप वन मण्डल आयुक्त कुलदीप त्रिपाठी के मार्गदर्शन में हुई इस कार्यवाही में परिक्षेत्र आयुक्त पीयूष त्रिपाठी, डिप्टी रेंजर सन्तोष तिवारी, रोहणी सिंह, वन रक्षक किशनलाल नंदा, प्रद्युम्न तिवारी, शंकर कुमार कोल, शुभकरण सिंह, अमित बघेल, कंचन शुक्ल, रमा तिवारी आदि अन्य वन कर्मी उपस्थित थे।

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज से संपादक दशरथ प्रसाद गौतम की खास रिपोर्ट बने रहिए हमरे साथ

Exit mobile version