Site icon Bhoomika Bharat News

स्कूल परिसरों को सुंदर व हरियाली से भरपूर रखने शिक्षकों ने किया वृक्षारोपण

कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP

5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रीठी विकास खंड के स्कूलों में वृहद रूप में वृक्षारोपण किया गया। स्कूल परिसरों को सुंदर व हरियाली से भरपूर रखने शिक्षकों ने उत्साह के साथ वृक्षारोपण किया और उन पौधों को रोपित कर उनकी रक्षा करने का भी संकल्प लिया। इस अवसर पर रीठी विकास खंड मुख्यालय के शासकीय कन्या हाई स्कूल में प्राचार्य प्रभु नारायण दुबे, शिक्षक अशोक विश्वकर्मा, प्रमोद शिवने, नंदश्री जैन, रश्मि राय ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य प्रभु नारायण दुबे ने कहा कि हम सभी प्रत्येक व्यक्ति का परम कर्तव्य एवं दायित्व बनता है कि हम अपने जीवन काल में कम से कम पांच पेड़ों को लगाकर उनको संरक्षित करने का संकल्प जरूर लें। एक पौधा एक संतान के बराबर होता है। धार्मिक ग्रंथो में भी कहा गया है कि एक पौधे को लगाकर उसका संरक्षण करिए तो एक संतान को पालने के बराबर इसका पुन्य लाभ मिलता है। इसी प्रकार बीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रीठी में भी प्राचार्य भारत सिंह की उपस्थिति में शिक्षकों ने वृक्षारोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। वहीं शासकीय प्राथमिक शाला करिया पाथर रीठी में भी विद्यालय प्रभारी शहनाज़ बेगम, शिक्षक मनोज पाल, किरण परौहा द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसी तरह रीठी विकास खंड अंतर्गत संचालित शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल खिरवा टोला में भी प्राचार्य एसपी दहायत के मार्गदर्शन में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर स्कूल परिसर में वृक्षारोपण किया गया और पहले से लगे वृक्षा को रक्षासूत्र बांधकर उनकी हमेशा रक्षा करने का भी संकल्प लिया गया। इसी तरह घनघोर जंगल के बीच संचालित शासकीय हाई स्कूल नैगवां में भी शिक्षकों द्वारा स्कूल परिसर को हरा-भरा बनाने पौधे रोपित किए गए। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य विपिन तिवारी ने कहा कि हम जितना ज्यादा से ज्यादा प्रकृति का संरक्षण करेंगे उतना ही हम सुखी और स्वस्थ जीवन जीएंगे।

उन्होंने कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि वृक्षारोपण करें, जल का संचय करें साथ ही आसपास के पारंपरिक जल स्रोतों पर विशेष ध्यान दें। इसमें वृक्षारोपण का भी एक बड़ा योगदान है, ऐसे में हम सभी को विश्व पर्यावरण के अवसर पर वृक्षारोपण का संकल्प लेने के साथ ही जल संचय का भी संकल्प लेना चाहिए। देखा गया कि रीठी विकास खंड के शासकीय विद्यालयों में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर धरती को हरा-भरा बनाने के लिए शिक्षकों द्वारा वृक्षारोपण कर संदेश दिया गया।

Exit mobile version