Site icon Bhoomika Bharat News

पर्यावरण के मौके पर ये संस्था ने किया ऐसा कार्य हो रहे है जमकर चर्च

सीवान:प्रकृति से हमें बहुत कुछ मिलता है तो हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि इसकी सुरक्षा करें। पर्यावरण को सुरक्षित रखना होगा। कुछ इसी सोच के साथ बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस बड़े ही उत्साह के साथ जिले भर में मनाया गया। शहर के रामराज्य मोड़ स्थित निर्माण आईएएस एकेडमी के तत्वधान में बुधवार को पर्यावरण दिवस पर एक हजार पौधों का रोपण किया। संस्थान के डायरेक्टर अमरेन्द्र कुमार ने कहा कि हवा व आक्सीजन केवल पेड़ों से मिलती है। इनके बिना कोई जीवित नहीं रह सकता। उन्होंने पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को दो पौधे लगाने का संकल्प दिलवाया। जिसका उद्देश्य पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले वायु व प्लास्टिक प्रदूषण आदि समस्याओं का निराकरण कराना है, हम लोगों को आधुनिकता व भौतिकवादी सोच को दर किनार करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए धरातल पर कार्य करना चाहिए, पर्यावरण और प्राणी एक दूसरे पर आश्रित हैं, पेड़-पौधों से हम सभी को प्राणवायु प्राप्त होती है। पेड़-पौधों के बिना मानव जीवन संभव नहीं है। अमरेन्द्र कुमार ने बताया कि पर्यावरण सप्ताह मनाया जाएगा 5 जून से लेकर 12 जून तक हमारा लक्ष्य 5000 हजार पौधों का है जिसमें तमाम छात्रों को पौधों देकर इसके महत्व को बताया गया। आपको बता दे कि ये संस्था पढाई के अलावा समाजिक कार्य में बढ चढ कर हिस्सा लेती है जिसके फल चलते आज ये संस्था किसी परिचय के मोहताज नहीं है।।संस्था के तमाम् शिक्षक और छात्र ने एक स्वर में बताया कि पेड़-पौधों से हमें छाया, लकड़ी, फल, फूल, मेवा व दुर्लभ औषधियां आदि तमाम वनस्पतियां प्राप्त होती हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जब हम जमाने से विदा लेंगे तो एक पेड़ लेकर जलेंगे। अभी वक्त है धरती का कर्ज उतार दो यारो।जीते जी एक पेड़ लगा दो यारो। जीते जी एक पेड़ लगा दो यारो।

Exit mobile version