Site icon Bhoomika Bharat News

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जीविका सामुदायिक संगठनो से जुड़ी दीदियों ने जगह जगह में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला व्यवहार न्यायालय गया में जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष मदन किशोर कौशिक, औरंगाबाद,जिला जज अशोक राज जहानाबाद के जिला जज बृजेश कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार गया आशीष कुमार अग्निहोत्री, वन प्रमंडल पदाधिकारी शशिकांत कुमार के संयुक्त नेतृत्व में न्यायालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम किया। साथ ही पौधे लगाकर एक एक पौधे लगाकर संरक्षण का संकल्प लिया गया।

मौके पर जिला जज ने विश्व में हो रहे जलवायु परिवर्तन पर लोगों को आगाह करते हुए कहा कि अभी से इसका प्रभाव जनमानस पर पड़ना शुरू हो गया है।

ऐसे में अगर हम अभी से सतर्क नहीं हुए तो आने वाली पीढ़ी तो दूर खुद हम अपने आपको माफ नहीं कर पाएंगे।

उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति से प्रति वर्ष कम से कम पांच वृक्ष लगाने व उसे संरक्षित करने की अपील की। इस मौके पर न्यायालय कर्मचारीयों ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लेकर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया।

इसके साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय परिसर में भी सचिव आशीष कुमार अग्निहोत्री के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया, और सभी पारा विधिक स्वयंसेवक को 5 पौधे लगाने का निर्देश दिया गया। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में डालसा कर्मचारीगण भी मौजूद थें।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज

Exit mobile version