Site icon Bhoomika Bharat News

शादी का झांसा देकर दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म, केस दर्ज

शादी का झांसा देकर दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म, केस दर्ज

लालगंज, प्रतापगढ़। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की दलित पीडिता के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म को लेकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म तथा अपहरण व धमकी, दलित उत्पीड़न तथा पास्को एक्ट का केस दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि तीन वर्ष पूर्व संग्रामगढ़ थाने के नेवादा गांव के आरोपी अरविन्द यादव पुत्र छेदी लाल ने उसे बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया। आरोपी द्वारा किशोरी के साथ कई बार झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाया गया। पीड़िता ने जब आरोपी पर इधर शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने उसे जातिसूचक गालियां देते हुए अपने घर से भगा दिया। उलाहना देने पर आरोपी तथा उसके पिता व भाईयों ने शिकायत करने पर जानलेवा धमकी दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी अरविंद तथा उसके पिता छोटे लाल समेत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मंगलवार की रात अपहरण व दुष्कर्म तथा मारपीट एवं गालीगलौज तथा धमकी का केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक अवन दीक्षित का कहना है कि केस दर्ज किया गया है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version