Site icon Bhoomika Bharat News

कलेक्ट्रेट परिसर में किया पौधारोपण

*विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला कलेक्टर ने किया पौधारोपण*

अनूपगढ़, विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में जिला कलेक्टर अवधेश मीणा के नेतृत्व में कर्मचारियों द्वारा जिला कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को पौधारोपण किया गया। जिला प्रशासन और वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत विभिन्न किस्मो के पौधे लगाएं गए। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता का संदेश देते हुए जिला कलेक्टर अवधेश मीणा ने कहा कि प्रत्येक नागरिक का फर्ज है कि अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे। उन्होंने कहा कि पौधे लगाने के बाद नियमित रूप से उनकी सारसंभाल करनी चाहिए ताकि पौधे, वृक्ष का रूप ले सके।
इस अवसर पर एडीएम ओमप्रकाश सहारण सहित वन विभाग और कलेक्ट्रेट के कर्मचारी मौजूद रहे।

Exit mobile version