Site icon Bhoomika Bharat News

Lok Sabha Chunav Result: यूपी में कम सीटें क्यों जीत पाई भाजपा…? वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने दिया बयान

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के चौंकाने वाले नतीजे सामन आए हैं. यहां बीजेपी और समाजवादी पार्टी में से सपा चुनावी रेस में आगे निकल गई. समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन (इंडिया) ने 43 सीटों पर जीत हासिल की है. जबकि, बीजेपी सिर्फ 33 सीटों पर सिमट गई. इसी बीच यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होनें अपने बयान में बताया कि बीजेपी को यूपी में कम सीटें क्यों मिली हैं. उन्होंने कहा कि अति आत्मविश्वास के कारण उत्तर प्रदेश में सीटें कम हुई हैं.

सबसे ज्यादा लोकसभा सीटों वाले राज्य उत्तर प्रदेश में इस लोकसभा चुनाव में बीजेपी को कम सीटें हासिल हो सकी हैं. इसको लेकर बीजेपी पर तमाम तरह के सवाल उठ रहे हैं. चुनाव से पहले बीजेपी के 400 पार के दावे और यूपी में भी सर्वाधिक सीट जीतने जैसे दावे धराशायी हो गये. इसको लेकर बड़ा सवाल उठ रहा है कि आखिर यूपी में बीजेपी को इतनी कम सीटें क्यों मिलीं. कहां चूक हो गई..? इस पर यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि अति आत्म विश्वास के कारण उत्तर प्रदेश में बीजेपी की कम सीटें आई हैं.

यह भी पढ़ेंः यूपी में किन नेताओं ने लगाई जीत की हैट्रिक, फहरिस्त में शामिल हैं कई बड़े नाम, देखें

उत्तर प्रदेश ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने की उम्मीदों को करारा झटका दिया है. यहां भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए (NDA) को 2019 के चुनाव की तुलना में 29 सीटों का नुकसान हुआ है. भाजपा ने अपने दम पर 2019 में 80 में से 62 सीटें जीती थीं, जबकि उसकी सहयोगी अपना दल एस को 2 सीटें मिली थीं, लेकिन मौजूदा चुनाव में एनडीए 33 सीटों पर जीत हासिल करने में सफल रहा है. जबकि इंडिया गठबंधन समाजवादी पार्टी ने 37 और कांग्रेस ने 6 सीट पर जीत दर्ज की है

Exit mobile version