Site icon Bhoomika Bharat News

आगरा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी प्रो. एसपी सिंह बघेल की 2,71,294 मतों से शानदार जीत

आगरा लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रो. एसपी सिंह बघेल ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने निकटम प्रतिद्वंद्वंदी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुरेश चंद कर्दम को 2,71,294 मतों से पराजित किया। इसके साथ ही पूर्व आईएएस समेत सभी 10 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई।

प्रो. एसपी सिंह बघेल को 5,99,397 वोट मिले। इंडी गठबंधन की ओर से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुरेश चंद कर्दम को 3,28,103 वोट मिले। तीसरे नम्बर पर बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी पूजा अमरोही रहीं। उन्हें 1,76,474 वोट प्राप्त हुए। पूर्व आईएएस अधिकारी चंद्रपाल को सबसे कम सिर्फ 643 वोट मिल सके।

Exit mobile version