Site icon Bhoomika Bharat News

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम घोषित

Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
दिनांक 05/06/2024
जयपुर, राजस्थान
लोकसभा चुनाव 20024 के परिणाम आ चुके हैं, राजस्थान की 25 सीटों में से 14 सीटो पर बीजेपी के प्रत्याशी विजय हुए हैं साथ ही 11 सीटों पर कांग्रेस पार्टी ने कब्जा जमाया है।
जयपुर शहर की सीट पर भाजपा प्रत्याशी मंजू शर्मा ने प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप सिंह खाचरियावास को 331 767 वोटो से हराकर जीत हासिल करी।
वही जयपुर ग्रामीण सीट पर भाजपा प्रत्याशी राव राजेंद्र सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी अनिल चोपड़ा को 1615 वोटो से हराकर जीत हासिल करी।
जयपुर ग्रामीण सीट के परिणाम घोषित करने में चुनाव अधिकारियों को बहुत ज्यादा असमंजस की स्थिति में रहकर अंत में भाजपा प्रत्याशी की विजय को आधिकारिक रूप से घोषित किया गया। जीत का अंतर सिर्फ 1615 वोटो का था इसलिए कांग्रेस प्रत्याशी अनिल चोपड़ा ने अपनी हार अस्वीकार करते हुए 4 घंटे तक हंगामा का माहौल तैयार किया।जिसमें पुलिस प्रशासन और चुनाव अधिकारियों को बहुत ज्यादा मशक्कत करनी पड़ी। अंत में चुनाव अधिकारियों ने आधिकारिक तौर पर भाजपा प्रत्याशी राव राजेंद्र सिंह को विजय घोषित किया।
Exit mobile version