Site icon Bhoomika Bharat News

*मैनपुरी में डिंपल यादव की बंपर जीत। भाजपा के जयवीर सिंह को 2लाख 20 हजार बोटो से किया पराजित

*मैनपुरी में डिंपल यादव की बंपर जीत। भाजपा के जयवीर सिंह को 2लाख 20 हजार बोटो से किया पराजित*

 मनोज कुमार शर्मा मैनपुरी*

उत्तर प्रदेश की 21 मैनपुरी लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी व सपा मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव चुनाव जीत गयी हैं,उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी जयवीर सिंह को 220932 वोटों के अंतर से हराया। तीसरे स्थान पर बसपा के शिवप्रसाद यादव रहे।मैनपुरी लोकसभा सीट पर 2022 में हुए उपचुनाव में भी डिम्पल यादव 1 लाख 88 हजार से चुनाव जीती थीं। 2024 में उनकी जीत का अंतर 32 हजार और बढ़ा है।इस चुनाव में बसपा का प्रदर्शन बहुत निराशाजनक रहा। बसपा प्रत्याशी सहित अन्य 06 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई।

मैनपुरी सीट पर सभी की नजरें थीं ,उत्तरप्रदेश की यह एक मात्र सीट है जिस पर भारतीय जनता पार्टी को एक बार भी जीत नसीब नहीं हुई। बीजेपी ने इस बार मैनपुरी से प्रदेश सरकार में पर्यटन व सांस्कृतिक मंत्री जयवीर सिंह को चुनाव मैदान में उतारा था। राष्ट्रीय मुद्दों के ऊपर स्थानीय मुद्दे हावी रहे,बेरोजगारी व मंहगाई के साथ-साथ बिजली के बिल भी बीजेपी प्रत्याशी की हार का कारण बने।

मैनपुरी सीट पर अंतिम चुनाव परिणाम इस प्रकार रहे। समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिम्पल यादव को 5 लाख 96 हजार 548 ,बीजेपी के जयवीर सिंह को 3 लाख 75 हजार 616, व बसपा के शिव प्रसाद यादव को 66हजार691 मत मिले। मतदाताओं ने नोटा का बटन भी दबाया।नोटा में 4568 मत दर्ज हुए।

Exit mobile version