Site icon Bhoomika Bharat News

आईसर कैंटर की टक्कर से विक्की बाइक सवार एक ही मौत

कांठ (मुरादाबाद, यूपी)। विक्की बाइक सवार दो भाइयों को सामने से आ रहा आईसर कैंटर (मिनी ट्रक) ने टक्कर मारकर फरार हो गया। इस हादसे में एक भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने फरार हुए आईसर कैंटर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
मुरादाबाद जनपद की कांठ तहसील और छजलैट थाना क्षेत्र के ग्राम फत्तेहपुर विश्नोई में स्थित पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे अत्यंत ही तेज रफ्तार आईसर कैंटर (मिनी ट्रक) ने विक्की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे इस हादसे में विक्की सवार ग्राम चकिया थाना अमरोहा देहात जनपद अमरोहा के रहने वाले करीब 56 वर्षीय डालचंद्र सिंह और पीछे बैठे उनके बड़े भाई महेशपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए मुरादाबाद के कॉसमॉस अस्पताल में ले जाया गया। जहां से डालचंद्र की हालत चिंताजनक होने पर उन्हें दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। लेकिन दिल्ली ले जाते हुए रास्ते में ही डालचंद्र की मौत हो गई।
इस हादसे में छजलैट थाना पुलिस ने मृत डालचंद्र के बेटे कपिल कुमार की ओर से आईसर कैंटर (मिनी ट्रक) के चालक पर एफआईआर दर्ज करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया है। बताया गया है कि विक्की बाइक सवार दोनों भाई मुरादाबाद स्थित विवेकानंद अस्पताल में भर्ती मरीज को देखने के लिए जा रहे थे।

 

Exit mobile version