Site icon Bhoomika Bharat News

कन्या महाविद्यालय की रोड की मांग पर अभाविप कार्यकर्ताओं से पुलिस प्रशासन ने की धक्का मुक्की

जिला संजोयक सीमांत दुबे ने बताया कि आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई कटनी द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में छात्राओं को जा रहे विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन देने जिला प्रशासन के पास अनेकों बहनों प्रशासन के पास गई ।

परन्तु छात्राओं की सुनवाई नहीं हुई बल्कि अभद्रता पूर्वक पुलिस कर्मियों द्वारा छात्राओं से धक्का मुक्की की गई , एक भी महिला पुलिस न होने पर बीच बचाव में विद्यार्थी जब आए तो उनके ऊपर अभद्र तरीके से मार पीट की गई उपरांत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के दो-तीन कार्यकर्ताओं को गहरी चोट आई और कई सारे टांके भी कार्यकर्ताओं को लगे जिसके बाद उनका इलाज जिला चिकित्सालय कटनी में चल रहा है ।विद्यार्थी परिषद शासकीय कन्या महाविद्यालय की रोड जल्द से जल्द दुरस्त हो ऐसी मांग करता है । साथ ही
जिला कलेक्ट्रेट में हुई घटना पर , तत्काल रूप से पुलिस प्रशासन पर कार्यवाही की मांग करता है ।

Exit mobile version