Site icon Bhoomika Bharat News

*केसरीपुर जीटी रोड पर आटो चलाते समय अचानक चालक की हुई मौत

*केसरीपुर जीटी रोड पर आटो चलाते समय अचानक चालक की हुई मौत*

लोगों ने तेज धूप के कारण हीट वेव होने की जताई आशंका

रोहनिया।स्थानीय थाना क्षेत्र के केसरीपुर स्थित पंचायत भवन के पास जीटी रोड पर रविवार को ऑटो चलाते समय चालक 50 वर्षीय प्रभाकर सिंह नामक अधेड़ व्यक्ति की अचानक मौत हो गयी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची रोहनिया पुलिस ने मृतक ऑटो चालक की शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को दिन में मोहन सराय की तरफ से लहरतारा की ओर जाते समय भूलनपुर चौराहे से पहले केसरीपुर पंचायत भवन के सामने जीटी रोड पर कपसेठी थाना क्षेत्र के भीखमपुर सेवापुरी निवासी प्रभाकर सिंह की ऑटो चलाते समय अचानक तबियत बिगड़ गयी। जिसके दौरान प्रभाकर सिंह ने ऑटो को सड़क पर ही रोक दिया और उसी दौरान अचानक उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने तेज धूप होने की वजह से हीट वेव से मौत होने की आशंका जताया।मृतक को एक लड़का तथा एक लड़की है। लड़की की शादी हो चुकी है व लड़का भूटान में रहकर नौकरी करता है। सचिन सरोज वाराणसी

Exit mobile version