Site icon Bhoomika Bharat News

आज वरीय पुलिस अधीक्षक ग महोदय गया के अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

आज दिनांक- 02.06.2024 को वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, गया के अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक(नगर), पुलिस उपाधीक्षक(मुख्यालय), पुलिस उपाधीक्षक(यातायात), पुलिस उपाधीक्षक(नगर-2) एवं शहरी क्षेत्र के सभी थानाध्यक्ष भौतिक रूप से उपस्थित हुए, जबकि सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल पुलिस निरीक्षक एवं थानाध्यक्षों ने डिजिटल माध्यम से इस बैठक में भाग लिया। वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, गया के द्वारा इस बैठक में दिनांक 04.06.2024 को होने वाली लोकसभा चुनाव 2024 के मतगणना के मद्देनजर, विधि-व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन को और अधिक कुशल एवं प्रभावी बनाने तथा चुनावी प्रक्रिया के निर्विघ्न संचालन के लिए आवश्यक सुरक्षा उपायों और तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई और सभी संबंधित पदाधिकारीयों को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति सतर्क एवं सजग रहने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज

Exit mobile version