Site icon Bhoomika Bharat News

वरीय पुलिस अधीक्षक गया के आदेशानुसार गर्मी को देखते हुए यातायात पुलिस गया के लिए आउटडोर छाता, ओ आर एस और शुद्ध पेयजल की भी विशेष व्यवस्था की गई।

*वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के आदेशानुसार,* बढ़ते हुए गर्मी को देखते हुए, शहर के सभी महत्वपूर्ण ट्रैफिक चेक-पोस्टों पर प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारीगण एवं कर्मियों की सुविधा और स्वास्थ्य को सर्वोपरि मानते हुए, उनके कार्यस्थल पर आउटडोर छाता की व्यवस्था की गई है। साथ ही, उनके शारीरिक जल-स्तर को बनाए रखने के लिए ORS और शुद्ध पेयजल की भी विशेष व्यवस्था की गई है। इस पहल से यातायात पुलिस, गया को इस चुनौतीपूर्ण मौसम में भी अपनी ड्यूटी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने में सहायता मिलेगी।
*गया पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर।*

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज

Exit mobile version