Site icon Bhoomika Bharat News

इंजीनियर्स कॉलोनी की ग्रीन बेल्ट में बेचे प्लॉट

इंजीनियर्स कॉलोनी की ग्रीन बेल्ट में बेचे प्लॉट

 

अलीगढ़ के क्वार्सी बाईपास स्थित इंजीनियर्स कॉलोनी का विवाद बढ़ता जा रहा है । अब कॉलोनी की ग्रीन बेल्ट में प्लॉटिंग कर प्लॉट बेचने के मामले में स्थानीय लोगों ने एडीए सचिव से शिकायत कर एफआईआर कराए जाने की मांग की । एडीए सचिव दीपाली भार्गव से मिलने पहुंचे कॉलोनी वासियो ने बताया कि एडीए के मास्टर प्लान मे समाहित ग्रीन बेल्ट मे नए प्लॉट संख्या 450 जे , 450 के , 450 एल , 450 एम व 450 आई , 450 एच , 450 जी , 450 एफ का सृजन कर सितंबर -2022 मे बेच दिए गए हैं । सबूत के तौर पर बैनामे का विवरण भी दिया गया । कॉलोनी के लोगों ने कहा कि वर्ष 2001 में प्राधिकरण की तरफ से सोसाइटी के तत्कालीन पदाधकारियों के नाम नोटिस जारी किया गया था । जिसमें अवैध निर्माण रोकने व एफआईआर दर्ज कराए जाने की बात कही गई थी । जिसके बाद प्राधिकरण की लापरवाही से ही अवैध निर्माण होते चला गया ।

Exit mobile version