Site icon Bhoomika Bharat News

*लूट और रेप का 25 हज़ार इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार–* मथुरा में पुलिस की 25

*मथुरा थाना महावन–*

*लूट और रेप का 25 हज़ार इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार–* मथुरा में पुलिस की 25 हज़ार रुपये के इनामी बदमाश से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरुवार की देर शाम थाना महावन क्षेत्र में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला बेटे की बहू का प्रसव करने के बाद बच्चे की नाल लेकर अपने गांव में स्थित घर जा रही थी। पीड़िता स्वास्थ्य केंद्र से बलदेव स्थित अवेरनी गांव की तरफ जा रहे। बाइक सवार से लिफ्ट मांगी जिस पर युवक ने बुजुर्ग महिला को बैठा लिया। युवक ने थाना महावन क्षेत्र में नगला राय सिंह के समीप सुनसान इलाके में मोटरसाइकिल रुकी और महिला के साथ ल शुरू कर दी बाइक सवार युवक ने पीड़ित महिला की पायजेब कान के कुंडल, नाक की लॉन्ग, उतरवा ली। पीड़िता ने जब विरोध किया तो आरोपी ने उनके साथ दुराचार कर डाला महिला ने अपने साथ भी वारदात की जानकारी घर पहुंच कर परिजनों को दी। जिसके बाद परिवार के लोगों के साथ पहुंची। जहां आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।

मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी। आरोपी की पहचान के लिए रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरे खराब किया। जिसका नतीजा यह रहा कि पुलिस को आरोपी की तस्वीर मिल गई। एसएसपी शैलेश कुमार पांडे ने आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए उसे पर 25 हज़ार का इनाम भी घोषित कर दिया था। इसके बाद आरोपी के बारे में पता लगा कि वह गांव में थाना शेरगढ़ का रहने वाला 29 वर्षी मनोज है।आरोपी मनोज की तलाश में ड्यूटी पुलिस को सूचना मिली कि वह यमुना एक्सप्रेसवे के पास स्थित जगदीशपुर अंडरपास के नजदीक मौजूद है। महावन पुलिस ने इसकी जानकारी एसओजी और शेरगढ़ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एसओजी की टीम मौके पर पहुंच गई। जहां आरोपी ने तीन राउंड फायरिंग की। जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमें उसके पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया।

Exit mobile version