Site icon Bhoomika Bharat News

पाली कस्बे में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान हत्यारोपी सहित चार साथियों को किया गिरफ्तार

हरदोई।पुलिस अधीक्षक केशव चन्द्र गोस्वामी के निर्देशन में अपराधों पर नियंत्रण व अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत पाली पुलिस व एसओजी तथा स्वाट व सर्विलांस टीम ने मुठभेड़ के बाद घायल हत्यारोपी व उसके चार बाल अपचारी साथियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार किए गए आरोपियो के कब्जे से पुलिस ने तीन तमंचे व एक बाइक बरामद की है।

बताते चले कि पाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला बिरहाना में युवराज उर्फ युवी निवासी इस्माइलपुर का लगभग चार पांच दिन पूर्व अदनान, जुबैर व जुनैद के साथ विवाद हुआ था।इसी विवाद को लेकर बीती 30 मई को युवराज अपने साथी ओमवीर सिंह व प्रांजल दीक्षित के साथ पाली कस्बे की निर्माणाधीन पुलिस चौकी की तरफ जा रहा था।उसी समय अदनान, जुबैर व जुनैद ने उसको गोली मारकर घायल कर दिया था।जिससे युवराज की इलाज के दौरान मौत हो गयी थी।पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी थी।मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने भरखनी रोड पर सांडी खेड़ा के पास बंद पड़े भट्ठे के पास जब घेराबंदी कर अपराधियो की गिरफ्तारी की कोशिश की तो अपराधियो ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ हेतु फायरिंग की गई जिसमें कामरान पुत्र शब्बुल हसन निवासी मोहल्ला मलिकाना पाली घायल हो गया।साथ ही आरक्षी जयपाल व आरक्षी विनय कुमार भी घायल हो गए।सभी घायलो को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया।इस घटना में शामिल चार बाल अपचारी सहित पुलिस ने सभी को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से तीन तमंचे व एक बाइक बरामद करते हुए बिधिक कार्यवाई की।

Exit mobile version