Site icon Bhoomika Bharat News

सुसनेर के पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष राणा की मनाई चतुर्थ पुण्यतिथि

नगर परिषद सुसनेर के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय राणा यशवंतसिंह की चतुर्थ पुण्यतिथि उनके समर्थकों द्वारा भोपाल पहुँचकर क्षेत्र के पूर्व विधायक राणा विक्रमसिंह के रोशनपुरा चौराहा के समीप स्थित उनके निवास पर शुक्रवार को मनाई गई। इस अवसर पर स्वर्गीय राणा के समर्थकों ने उनकी चतुर्थ पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प समर्पित कर उन्हें अपनी श्रध्दांजलि अर्पित कर उनको याद किया। इस अवसर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष स्वर्गीय राणा यशवंतसिंह के अनुज भ्राता पूर्व विधायक राणा विक्रमसिंह सहित सुसनेर विधानसभा क्षेत्र के बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौजूद थे।

चित्र : सुसनेर के पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष स्वर्गीय राणा यशवंतसिंह की पुण्यतिथि भोपाल में मनाते उनके समर्थक

Exit mobile version