Site icon Bhoomika Bharat News

भरभड़िया के समीप रस्सी फेक्ट्री के पास अज्ञात व्यक्ति की मिली लाश,क्षेत्र में फैली सनसनी ,पुलिस कर रही मामले की जांच

नीमच। शुक्रवार को नीमच जिला क्षेत्र के गांव भरभड़िया के समीप रस्सी फेक्ट्री के पास ही झाड़ियों के पीछे एक व्यक्ति की लाश मिलने से फैली सनसनी, जैसे जैसे लोगो को पता चला वहाँ लोगो की भीड़ जमा होगई। लाश की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी पुलिस टीम ने जहाँ लाश है उस स्थान को सील कर हाईवे किनारे जांच शुरू की व आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही, सीसीटीवी हाईवे पर कहां- कहां लग रहे हैं उसकी भी तफ्तीश की जारही है। एवं बारीकी से छानबीन शुरू करते हुए उक्त मृतक व्यक्ति को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पोस्टमार्टम के साथ ही डॉक्टरी रिपोर्ट से ही पता चलेगा कि उक्त व्यक्ति की मौत का क्या कारण है साथ ही उक्त व्यक्ति कौन है कहा का है इसकी पुलिस जांच कर रही है।

Exit mobile version