Site icon Bhoomika Bharat News

*ताजमहल के पास मस्जिद में महिला की हत्या में पुलिस 12 दिन बाद भी खाली हाथ*—-आगरा पुलिस

*आगरा न्यूज*

*ताजमहल के पास मस्जिद में महिला की हत्या में पुलिस 12 दिन बाद भी खाली हाथ*—-आगरा पुलिस कमिश्नर जे रविंद्र गोड़ ने साक्ष्य आधारित प्रणाली लागू की है। पिछले दो सप्ताह से लगातार इसको लेकर वर्कशॉप हो रही हैं। पुलिसकर्मियों को डमी पर अभ्यास भी कराया जा रहा है, लेकिन इसके बाद भी आगरा पुलिस ताजमहल के पास मस्जिद में महिला की हत्या की गुत्थी सुलझा नहीं पा रही है। 12 दिन बाद भी पुलिस कातिल को पकड़ नहीं पाई है। ताजमहल जैसे हाई सिक्योरिटी जोन में दिनदहाडे़ हत्या की वारदात कर कातिल ने पुलिस को चुनौती दी। मगर, पुलिस अभी कातिल को पकड़ने में नाकाम है।
19 मई को ताजमहल के पास नगला पैमा स्थित लकड़हारा मस्जिद में महिला का शव मिला था। महिला अर्धनग्न थीं। उसके सिर पर पत्थर मारकर हत्या की गई थी। जहां पर हत्या हुई वो हाई सिक्योरिटी जोन से करीब 100 मीटर दूर है। मस्जिद से पहले पुलिस का बैरियर भी लगा है। पुलिस ने हत्या के बाद जल्द कातिल को पकड़ने का दावा किया था। खुद पुलिस कमिश्नर जे रविंद्र गोड़ ने घटना स्थल का निरीक्षण किया था, लेकिन पुलिस अभी तक हत्या के मामले में कातिल का सुराग नहीं लगा पाई है।

संदिग्धों से पूछताछ मस्जिद में महिला की हत्या के बाद पुलिस ने नगला पैमा मार्ग स्थित बैरियर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले थे। फुटेज से पता चला कि रविवार को महिला सुबह करीब साढे़ नौ बजे मस्जिद से बाहर निकली थी। महिला के साथ एक युवक भी दिखाई दिया था। पुलिस ने शक के आधार पर युवक को हिरासत में लिया था। मगर, पूछताछ के बाद कड़िया नहीं जुड़ रही थीं। पुलिस ने युवक को छोड़ दिया।

भड़काऊ पोस्ट पर दर्ज किया मुकदमा

पुलिस इस सनसनीखेज हत्याकांड में खाली हाथ है। दूसरी तरफ हत्याकांड की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। समुदाय विशेष को लेकर अर्नगल टिप्पणियां व भड़काऊ पोस्ट किए गए। पुलिस ने इसका संज्ञान लेते हुए एक केस भी दर्ज किया है।

Exit mobile version