Site icon Bhoomika Bharat News

फोकल प्वाइंट राजीव गांधी कालोनी में गैस सिलैंडर फटने से मां ओर बेटा झुलसे

लुधियाना (पंकज कुमार शर्मा): फोकल प्वाइंट राजीव गांधी कालोनी में गैस सिलैंडर फटने
से मकान ढह गया जबकि आग की चपेट में आने से मां व बेटा बुरी तरह से झुलसकर घायल हो गए। प्रधान विजेंद्र चंडालिया ने कहा कि सुबह 7 बजे के करीब एक घर में तेज धमाका हुआ व कमरे की छत उड़ गई जिसका मलबा लोगों की घरों की छतों के ऊपर जाकर गिरा। वहीं धमाके के बाद मकान में आग लग गई जिस कारण आसपास घरों में रह रहे लोगों के बीच भगदड़ मच गई जो कि बाहर की ओर दौड़ पड़े।
चंडालिया ने कहा कि उन्होंने तुरंत दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी जो कि मौके पर पहुंच गए व आग पर काबू पाना शुरू कर दिया। पीड़ित ललिता देवी ने कहा कि वह विधवा है व अपने बेटे सोनू पंडित संग मकान में रहती है, वह स्वयं लेबर का काम करती है। सुबह जब वह गैस चूल्हे पर नाश्ता बना रही थी तो अचानक ही सिलैंडर को आग लग गई आग तेजी से कमरे में फैल गई। इस दौरान उसका बेटा आग की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गया।

वह भी घायल हो गई आग बेकाबू हो गई वो लोग बाहर की ओर निकल गए तभी जोरदार धमाका हुआ व गैस सिलैंडर फट गया। आग की चपेट में आने से उसके घर का सारा सामान, जरूरी कागजात, नकदी आदि जलकर राख हो गए हैं। घायल बेटे को पी.जी.आई. रैफर किया गया। पीड़ित ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है

Exit mobile version