Site icon Bhoomika Bharat News

खबर उमरिया जिला से दर्जनो चमगादड़ों की मौत,चिंता का विषय*

*दर्जनो चमगादड़ों की मौत,चिंता का विषय*

मुख्यालय से चंद कदम की दूरी पर मौजूद ग्राम ददरौंडी के करीब ताला मार्ग पर एक पेड़ के नीचे अज्ञात कारणों से दर्जनो चमगादड़ों के मौत की खबर है,पेड़ पर चिपके ये सभी चमगादड़ किन अज्ञात कारणों से मौत के कारण बने है,ये तो साफ नही है,पर सम्भावना जताई जा रही है कि 43 डिग्री पार दमघोंटू तीक्ष्ण गर्मी चमगादड़ों को बर्दाश्त नही हुई,जिन कारणों से इनकी मौत हुई है।बरबसपुर के करीब ददरौंडी मोड़ के करीब अचानक हुए इस हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भय व्याप्त है,घटना को लेकर तरह तरह की बातें हो रही *वन्य प्राणी विशेषज्ञों की माने तो चमगादड़ की क्षमता 43 डिग्री तापमान को सहने की होती है,तापमान बढ़ने पर चमगादड़ों के मौत के आंकड़े बढ़ते है। वर्तमान में जिले में 43 डिग्री पार तापमान है,शायद इन्ही कारणों से प्रदेश के कई जिलों के साथ अपने जिले में भी हज़ारों की संख्या में चमगादड़ों के म्रत्यु होने की खबर मिल रही है।कुल मिलाकर चमगादड़ों की मौत हीट वेव से सम्भावित है,दूसरे अन्य किसी कारण से नही।*

Exit mobile version