Site icon Bhoomika Bharat News

मोबाईल फोन चोरी करने वाला बदनावर पुलिस की हिरासत में आरोपी से 08 मोबाईल फोन जप्त

धार जिला ब्युरो गोपाल रावडिया मारु की रिपोर्ट

धार। मोबाईल फोन चोरी करने वाला बदनावर पुलिस हिरासत में आरोपी से 08 मोबाईल फोन जप्त दिनांक 18.05.2024 को फरियादी दिनेश पिता बाबुलाल माल जाति भील उम्र 26 साल निवासी रत्नपुरी थाना औधोगिक क्षेत्र रतलाम द्वारा रिपोर्ट की कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी गाडी में से मोबाईल का पार्सल जिसमें 08 मोबाईल लावा कंपनी के किमती एक लाख रू के चुरा कर ले गया ।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय धार श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को क्षेत्र में चोरी पर रोक लगाने एवं अपराध निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया था । इस दिशा में जिला धार पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह, अति. पुलिस अधीक्षक श्री डॉ इंद्रजीत बाकलवार के निर्देशन में एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बदनावर श्री शेरसिंह भुरिया के मार्गदर्शन में बदनावर थाना प्रभारी श्री दीपकसिंह चौहान के नेतृत्व में उक्‍त कार्यवाही को अंजाम देने हेतु उनि श्वेता प्रजापत, आरक्षक अनिल द्विवेदी, आरक्षक विक्की कुशवाह की टीम गठित की गयी ।गठित टीम में निरीक्षक दीपकसिंह चौहान व उक्त टीम द्वारा थाना बदनावर के अपराध क्रमांक 337/24 धारा 379 भादवि की विवेचना एवं अज्ञात आरोपी की पतारसी के दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पर अज्ञात आरोपी की तस्दीक करने पर पाया कि सीसीटीवी फुटेज में मोबाईल चोरी करने वाला व्यक्ति नागदा थाना कानवन का रहने वाला हैं । आरोपी की घर पर तलाश करते परिवार के सदस्यों द्वारा बताया कि आरोपी गोवर्धन पिता अंबाराम बामनिया उम्र 22 साल निवासी नागदा का थाना कानवन के अपराध में उपजेल बदनावर में निरूद्ध हैं । जिस पर न्यायालय बदनावर से आरोप का प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर आरोपी को पीआर पर लिया गया व आरोपी से पुछताछ करते आरोपी द्वारा दिनांक 08.05.2024 को बस स्टेण्ड बदनावर से मोबाईल फोन चोरी करना बताया । जिस पर आरोपी गोवर्धन से उसके घर पर छिपाये गये कुल 08 मोबाईल फोन किमती एक लाख रू के जप्त किये गये । प्रकरण में कार्यवाही उपरान्त आरोप को पुन: उपजेल बदनावर में निरूद्ध किया गया ।उक्त कार्यवाही में निरीक्षक दीपकसिंह चौहान व उनकी टीम उनि श्वेता प्रजापत, आरक्षक अनिल द्विवेदी, आरक्षक विक्की कुशवाह की सराहनीय भुमिका रही । श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय धार श्री मनोज कुमार सिंह ने उक्त टीम को उचित ईनाम देने की घोषणा की है ।

Exit mobile version