Site icon Bhoomika Bharat News

लोकसभा मतगणना के चलते कलमना मार्केट बंद रहेगा।

नागपुर व रामटेक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र की ईवीएम मशीन तथा वीवीपैट मशीन कलमना मार्केट के न्यु ग्रेन शाॅप कम गोदाम मे कड़ी सुरक्षा बंदोबस्त के साथ रखी गई है। 04 जून को मतगणना कृषी उपज मंडी हाॅल मे होगी। मतगणना क्षेत्र मे 3 जून को सुबह 8बजे से 5 जून दोपहर 2 बजे तक के लिए किसी बाहरी व्यक्ति वाहन का प्रवेश वर्जित रहेगा। बिना वाहन पास के किसी को भी प्रवेश नही मिलेगा। जिलाधिकारी एवं चुनाव अधिकारी ने मतगणना स्थल का गहन निरिक्षण कर 3 से 5 जून तक के लिए मार्केट परिसर को बंद रखने का आदेश दिया। पार्किंग व अन्य व्यवस्था को सही रखने का निर्देश दिया गया। मतगणना से संबंधित सभी आवश्यक कार्य को सही तरीके सुनिश्चित कर सतर्कता बरतने की सूचना दी गई।

Exit mobile version