Site icon Bhoomika Bharat News

24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने किया लूट का खुलासा,तीन बदमाश दबोचे

24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने किया लूट का खुलासा,तीन बदमाश दबोचे

 

राठ——- विगत दो दिन पहले साथी के साथ घर जा रहे ग्राहक सेवा केंद्र संचालक के साथ बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचा लगाकर रुपये व मोबाइल लूट लिया था। जिसमें कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बीती शाम गस्त के दौरान बाइक सवार बदमाशों को तमंचा व लूट के सामान सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

राठ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार सिंह ने बताया कि बताया कि विगत 27 मई को जब महोबा जनपद के थाना चरखारी के ग्राम अनघौरा निवासी ग्राहक सेवा केंद्र संचालक शिवराम सोनी पुत्र पुत्र बारेलाल अपने मित्र रमेश राजपूत के साथ गौरहरी बैंक से रुपये निकाल बाइक में सवार हो घर जा रहे थे। तभी बदनपुरा के पास बसवाहा नाला के पास अपाचे गाड़ी में सवार तीन बदमाशों ने तमंचा अडाकर उनसे लूट पाट की और भाग गये। जिसकी रिपोर्ट दर्ज कर आज सुबह जब वह पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन में अपराधियों की धर पकड़ हेतु एसआई दिनेश चंद्र त्रिपाठी, एसआई मनोज पांडेय, एसआई यूटी सुरेंद्र कुमार व सिपाही विजय प्रताप यादव के साथ गस्त पर जा रहे थे। तभी मल्होंवां गांव के चौराहे के पास अपाचे गाड़ी सवार तीन युवक संदिग्ध हालत में खड़े दिखाई दिये। जो पुलिस को देखकर भागने लगे। जिन्हें पुलिस ने दौड़ लगाकर पकड़ लिया। जिनकी जामा तलाशी में पुलिस को लूटे गए मोबाइल, रुपए तथा एक तमंचा बरामद हुआ। जिन्होंने पूंछताछ में अपना नाम मनीष राजपूत पुत्र राजेश निवासी ग्राम लींगा, दशरथ प्रजापति पुत्र दुर्जन निवासी थाना व कस्बा मटौंधा जनपद बांदा व खेमचंद राजपूत पुत्र अवध निवासी ग्राम नौसारा थाना चरखारी जनपद महोबा बताया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अपनी हिरासत में ले जेल भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मनीष राजपूत पुत्र राजेश व खेमचंद राजपूत पुत्र अवध के ऊपर जानलेवा हमला करना,घर के अंदर घुस मारपीट सहित कई मामले दर्ज हैं।

 

नोट—– पुलिस की पकड़ में आरोपियों का फोटो

Exit mobile version