Site icon Bhoomika Bharat News

शनि जयंती के उपलक्ष्य में होगा महाअनुष्ठान

शनि जयंती के उपलक्ष्य में होगा महाअनुष्ठान

सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के उद्देश्य से अलीगढ़ के मानिक चौक शनि मंदिर पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया । जिसमें बताया गया कि विगत कई वर्षों से शनि जयंती के उपलक्ष में मानिक चौक में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता आ रहा है । जबकि इस शनि देव के कार्यक्रम की इस वर्ष रजत जयंती है , तो यह कार्यक्रम और भी ज्यादा धूमधाम से मनाया जाएगा । जिसमें 30 मई से 6 जून तक भागवत है । जिसके पहले 30 मई को प्रातःकाल दस बजे विशाल कलश यात्रा मानिक चौक से निकाली जाएगी । जिसका शुभारंभ कपिल कैटर्स परिवार एवं शहर विधायक मुक्ता राजा करेंगी । इसके पश्चात कथा भागवत का शुभारंभ होगा । जिसकी अमृत वर्षा बाल व्यास ब्रज किशोर जी महाराज के मुखारविंद से की जाएगी । वहीं लक्ष्मी नारायण लच्छो ने शनिदेव की महिमा बताते हुए कहा कि शनि भागवत शनि जयंती के उपलक्ष में आयोजित होती है और जिन पर साढ़े साती या शनि प्रकोप होता है । उन्हें मुक्ति मिलती है और जो लोग भागवत सुनते हैं उनकी हर समस्या दूर होती है । अतः उन्होंने जनता से अनुरोध किया है कि 30 तारीख से सभी भक्त भागवत में आकर अपने जीवन को सफल बनाएं और पुण्य के भागी बने । इस दौरान कृष्ण गुप्ता , बालकिशन वार्ष्णेय वरुण केबिल , हिरदेश पप्पू , राकेश स्क्रेप , चिराग वार्ष्णेय , गोपाल बाबू , रामजीलाल , राधेलाल , श्याम , जितेंद्र भोला , कुलदीप नारायण , रत्नेश माथुर , जवाहरलाल और संजय पीतल मौजूद रहे ।

Exit mobile version