Site icon Bhoomika Bharat News

चिकन विक्रेताओ को मटन मार्केट में दुकान लगाने के निर्देश नगर पालिका ने 04 चिकन विक्रेताओ को नपा की दुकानों में स्विफ्ट किया

चिकन विक्रेताओ
को मटन मार्केट में दुकान लगाने के निर्देश

नगर पालिका ने 04 चिकन विक्रेताओ को नपा की दुकानों में स्विफ्ट किया

Exif_JPEG_420

जुन्नारदेव,संवाददाता सोनू उईके

नगर पालिका और पुलिस के संयुक्त मोर्चा ने आज नगर के बाजार में खुले में चिकन विक्रय कर रहे दुकानदारों को कड़ी चेतावनी देकर नपा द्वारा चिन्हित स्थान पर दुकान लगाने के लिए निर्देश दिए। पुलिस और नगर पालिका अमला ने बाजार क्षेत्र में निरीक्षण कर पुरानी सब्जी मंडी के समीप चिकन बेचने वाले व्यापारियों को कड़ी चेतावनी दी की प्रशासन ने जो स्थान चयन किया गया है वहां दुकान लगाएं और पर्दा लगाकर मांस बेचे खुले में मांस बेचने पर कार्यवाही की जाएगी। इस अमले के साथ मुख्य नगर पालिका अधिकारी नेहा धुर्वे सहायक उपनिरीक्षक मनोज चौधरी आरक्षक राम अवतार तिवारी और अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Exit mobile version