Site icon Bhoomika Bharat News

*सतना मेडिकल कॉलेज को मिले कई चिकित्सक* लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने सतना मेडिकल कॉलेज के लिए सहायक प्राध्यापक,

*सतना मेडिकल कॉलेज को मिले कई चिकित्सक*
लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने सतना मेडिकल कॉलेज के लिए सहायक प्राध्यापक, प्राध्यापक और सह प्राध्यापक की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं।
*सहायक प्राध्यापक पद पर* सतना मेडिकल कॉलेज में एनाटॉमी विभाग में डॉ रोशनी चतुर्वेदी, डॉ पंकज चौरसिया, फिजियोलॉजी विभाग में डॉ शिल्पी वशिष्ठ, फार्माकोलॉजी विभाग में डॉ शहनाज बानो, पैथालॉजी विभाग में डॉ निकिता सिंह गहरवार, नेत्र रोग विभाग में डॉ विमलेश ओझा, पीडियाट्रिक्स विभाग में डॉ अमित कुमार सिंह, डॉ प्रियकांत तोमर, प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में डॉ निशि मिश्रा, डॉ सौम्या मिश्रा, जनरल सर्जरी में डॉ रत्नाकर नामदेव, डॉ निशांत श्रीवास्तव, जनरल मेडिसिन में डॉ विक्रम सिंह, डॉ सीमा भूर्टिया, डॉ बद्री विशाल सिंह, एनीस्थीसिया में डॉ साक्षी जैन, डॉ इरफान अहमद सिद्दीकी और डॉ आरती सिंह की पदस्थापना की गई है।
*ये प्रोफेसर मिले*
प्राध्यपक पद पर सतना मेडिकल कॉलेज को एनाटॉमी में डॉ आशीष उमाजी कामडी, फार्माकोलॉजी में डॉ सिद्धार्थ विजय बनोडे और एनीस्थीसिया में डॉ वीणा कछवाह की पदस्थापना की गई है।
*सह प्राध्यापक में इनकी पदस्थापना*
एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में सतना मेडिकल कालेज को पैथालॉजी विभाग में डॉ विकास पाण्डेय, ईएनटी में डॉ दिनेश कुमार, अस्थि रोग विभाग में डॉ विशाल आह्के की पदस्थापना की गई है।

Exit mobile version