Site icon Bhoomika Bharat News

पेड़ से गिरकर युवक की मौत

जलालपुर
अंबेडकर नगर। पेड़ पर आम तोड़ने चढ़ा युवक पेड़ का डाली टूटने से जमीन पर गिर पड़ा जिसे गंभीर चोट आई परिजनो द्वारा इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया ।
मामला कटका थाना क्षेत्र के सैदही गांव का है । जानकारी के अनुसार वीरू मिश्रा उम्र लगभग 35 वर्ष जो जीवन यापन हेतु नोएडा में रहकर कमाता था और बीते 25 मई को वोट डालने के लिए नोएडा से घर आया था। बताया जा रहा है कि युवक आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था तभी पेड़ की डाली टूट गई और यह जमीन पर गिर पड़ा। गंभीर हालत में इसे सीएससी सेमरा ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। मृतक के पास एक तीन वर्ष का बच्चा भी है ।इस घटना से पूरे परिवार व गांव में शोक की लहर व्याप्त है।

Exit mobile version