Site icon Bhoomika Bharat News

*शराब के ठेके से वसूली करते हुए चौकी पर तैनात मुख्य आरक्षी का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

*शराब के ठेके से वसूली करते हुए चौकी पर तैनात मुख्य आरक्षी का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल।*

*मनोज कुमार शर्मा मैनपुरी*

मैनपुरी के थाना घिरोर क्षेत्र में शराब के ठेके से वसूली करते हुए चौकी पर तैनात मुख्य आरक्षी का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल।कोसमा चौकी पर तैनात एक मुख्य आरक्षी के आंतक से स्थानीय दुकानदार परेशान हैं। शराब के ठेका पर पहुंच कर सेल्समैन से हजार से पांच सौ रुपये तक की वसूली करता है।वीडियो वायरल होने के बाद एएसपी ग्रामीण ने मामले में जांच कर कार्रवाई किए जाने की बात कही है।

 

मामले के अनुसार घिरोर कस्बे की कोसमा चौकी क्षेत्र में तैनात मुख्य आरक्षी का आतंक इस कदर बढ़ गया है। कि इस वर्दी धारी आरक्षी को देख कर दुकानदार दहशत में आ जाते हैं। कोसमा चौकी पर तैनात मुख्य आरक्षी दुकानदारों से वसूली करता है। रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें आरक्षी एक देसी शराब के ठेका में प्रवेश करता है और वहां मौजूद सेल्समैन से 500 रुपये की मांग करता है। सेल्समैन इस बारे में मालिक से बात करता है और फिर मुख्य आरक्षी को 500 रुपये दे देता है। सिपाही भी बेफिक्र होकर रुपये जेब में रख लेता है लेकिन वह भूल जाता है कि वहां लगे सीसीटीवी में उसकी हरकत रिकॉर्ड हो चुकी है। रुपये देने वाले सेल्समैन गुरवेंद्र ने बताया आरक्षी उनसे 500 रुपये ले गया। इससे पहले भी वह रुपये ले जा चुका है। कई अन्य दुकानदारों से भी वसूली करता है।

Exit mobile version