Site icon Bhoomika Bharat News

हैंड्स फ़ॉर हैल्प संस्था ने मोहम्मद अफ्फान की रक्त देकर मदद की

हैंड्स फ़ॉर हैल्प संस्था ने मोहम्मद अफ्फान की रक्त देकर मदद की

 

 

सामाजिक संस्था हैंड्स फ़ॉट हैल्प को | सूचना मिली कि एक महिला शहाना बानो अपने 2 वर्षीय बेटे मोहम्मद अफ्फान को लेकर जवाहर लाल मेडिकल कॉलेज अलीगढ में दिल की सर्जरी के लिए गोरखपुर से आई हुई है । | इसके लिए लगभग 6 यूनिट्स रक्त की आवश्यकता है । महिला अकेली है और कहीं से भी कोई मदद नहीं मिल पा रही थी । नाते रिश्तदारों ने भी साथ छोड़ दिया । जानकारी होने पर संस्था के पदाधिकारियों ने मेडिकल कॉलेज पहुँचकर वास्तविकता जानी और तत्काल प्रभाव से ब्लड अरेंज कराया । जवाहर लाल मेडिकल कॉलेज अलीगढ में उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों से आने वाले दिल के रोगी स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं । यह सब हमारे व अलीगढ़ के लिए गौरव की बात है । संस्था के अध्यक्ष सुनील कुमार , दीपक खन्ना , शिवम माहेश्वरी उपस्थित रहे ।

Exit mobile version