Site icon Bhoomika Bharat News

*कबाड़े के गोदाम में लगी भीषण आग अंदर रखा सामान जला दुआं उठते देखा दहशत में लोग*———

*आगरा अपडेट*

 

*कबाड़े के गोदाम में लगी भीषण आग अंदर रखा सामान जला दुआं उठते देखा दहशत में लोग*———आगरा में ट्रांस यमुना क्षेत्र में एक कबाड़ के गोदाम में आग लग गई है। गोदाम ही धुआं उठते देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी है। पुलिस पहुंच गई है। फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचने वाली है। स्थानीय लोग आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं।

 

आग लगने का कारणों का नहीं चल पाया पता

 

ट्रांस यमुना क्षेत्र के शीतल विहार में रेलवे लाइन के किनारे कबाड़ का गोदाम है। इसी गोदाम में आग लग गई है। अंदर रखा सामान जल रहा है। बताया जा रहा है कि लगभग 250 गज में गोदाम बना हुआ है। आग लगने से चारों तरफ धुआं नजर आ रहा है। आग से आसपास के घरों के लोग भी डर गए हैं। छत तक आग की लपटें दिखाई दे रही हैं। आग लगने का कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Exit mobile version