Site icon Bhoomika Bharat News

आखिरकार 15 घण्टे बाद उतरा पेड़ पर चढ़ा युवक

जलालपुर
अम्बेडकर नगर। बीते दिवस सुबह से पेड़ पर चढकर बैठा युवक आखिरकार शनिवार की देर रात उतर आया तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली। जो लाख कोशिश के बाद भी पेड़ से उतरने के लिए तैयार नही हो रहा था।
प्रकरण कटका थानाक्षेत्र के पिण्डोरिया गांव के मजरा सीताघाट का है। जानकारी के अनुसार श्यामू निषाद गांव के निकट स्थित चिलबिल के पेड़ पर शनिवार सुबह आठ बजे चढ गया। लोगो ने सोचा कि देर सबेर पेड से नीचे आ जायेगा परन्तु जब देर शाम तक पेड़ से लोगों के मिन्नत के बाद नही उतरा तो इसकी जानकारी पीआरवी को दी गयी। सूचना पर पहुचे पीआरवी पुलिस ने उतरने के लिए काफी प्रयास किया इसके बावजूद भी पेड़ से नही उतरा बल्कि और भी ऊचांई पर चढ गया है।देर रात क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार मौर्य भी सूचना पर पहुचे जो घंटो तक पेड से उतारने की कोशिश करते रहे फिर भी नही उतरा अन्ततः निराश होकर लौटना पडा। देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे स्वयं पेड से उतरा।लोगो की माने तो 50 फुट से ज्यादा ऊचांई पर है। लोगों ने बताया कि इसका मानसिक हालत ठीक नही है लेकिन पेड पर चढने के कारण चर्चाओ मे है और इसके पास छः पुत्रियां है। सीओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि युवक पेड से रात मे उतर आया है।

Exit mobile version