Site icon Bhoomika Bharat News

पूर्व एमएलसी की माता का निधन,क्षेत्र में शोक की लहर

◆ आज सुबह 10 बजे टांडा महादेव घाट पर किया होगा अंतिम संस्कार

बसखारी अंबेडकर नगर। पूर्व एमएलसी वरिष्ठ सपा नेता अजय कुमार उर्फ विशाल वर्मा , पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय कुमार उर्फ माथुर व रणंजय वर्मा जिला जज की माता दमयंती देवी की आकस्मिक निधन होने से क्षेत्र में दुख की लहर दौड़ गई।
दमयंती देवी की उम्र 86 वर्ष थी।वह बीमार एवं 13 साल से बिस्तर पर थी। रविवार को उनके निधन की खबर क्षेत्र में फैलते ही पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा के घर बुढनापुर में शोक संवेदना प्रकट करने वालों का तांता लग गया। उनका अंतिम संस्कार टांडा के महादेव घाट पर आज सुबह 10 बजे किया जाएगा।

Exit mobile version