Site icon Bhoomika Bharat News

सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित

आजमगढ़

माह फरवरी 2024 में सर्किल सदर के समस्त थानों के 30 बिन्दुओं के थाना मूल्यांकन कार्य प्रणाली समीक्षा में स0पु0अ0/क्षेत्राधिकारी सदर शुभम अग्रवाल द्वारा कुशल पर्यवेक्षण से सर्किल सदर को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है, जिसके सम्बन्ध में रविवार को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा स0पु0अ0/क्षेत्राधिकारी सदर शुभम अग्रवाल को मोमेन्टों व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। इसके अलावा माह मार्च 2024 के सर्वश्रेष्ठ क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी फूलपुर रहे। वहीं दूसरी तरफ प्रथम स्थान थाना प्रभारी शशिचन्द्र चौधरी व समस्त पुलिसकर्मी थाना फूलपुर रहे। द्वितीय स्थान पर थाना प्रभारी सच्चिदानन्द यादव व समस्त पुलिसकर्मी थाना निजामाबाद रहे। तृतीय स्थान पर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार मिश्रा व समस्त पुलिसकर्मी थाना रानी की सराय रहे। माह अप्रैल 2024 के सर्वश्रेष्ठ क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी फूलपुर, आजमगढ़ रहे। जबकि प्रथम स्थान थाना प्रभारी शशिचन्द्र चौधरी व समस्त पुलिसकर्मी थाना फूलपुर रहे द्वितीय स्थान:-* थाना प्रभारी हीरेन्द्र प्रताप सिंह व समस्त पुलिसकर्मी थाना मेंहनाजपुर रहे और तृतीय स्थान पर थाना प्रभारी सच्चिदानन्द यादव व समस्त पुलिसकर्मी थाना निजामाबाद रहे। सभी को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा पुलिस अधीक्षक आवास कैम्प कार्यालय आजमगढ़ पर मोमेन्टों के साथ प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

Exit mobile version