Site icon Bhoomika Bharat News

भरपूर तपाएगा नौतपा, शुष्क मौसम में सताएंगी गर्म हवाएं

ग्वालियर, नौतपा की शुरुआत शनिवार से हो गई है। पहले ही दिन से सूरज ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। इस सप्ताह कोई मौसम प्रणाली विकसित नहीं होने के कारण नौतपा भरपूर तपाएगा। राजस्थान की ओर से गर्म हवाओं का चलना शुरू होगा, जिसके कारण तीव्र लू की संभावना जताई गई है। इस पूरे सप्ताह मौसम पूरी तरह से शुष्क रहेगा। इसके कारण सूरज की तपिश और गर्म हवाएं झुलसाने का काम करेंगी।

मौसम विभाग के अनुसार इस पूरे सप्ताह न तो जम्मू-कश्मीर में कोई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है और न ही बंगाल की खाड़ी से कोई चक्रवाती घेरा बनने का कोई सिस्टम सक्रिय होगा। ऐसे में शहर के मौसम को प्रभावित करने लायक कोई मौसम प्रणाली विकसित नहीं होने के कारण गर्मी चरम पर रहेगी। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोई जरूरी काम होने पर ही दोपहर के समय घर से निकलें। मुंह, कान और गर्दन को कपड़े से ढंकने के साथ ही खाली पेट बाहर न निकलें। बार-बार पानी जरूर पीएं, ताकि डिहाइड्रेशन से बचा जा सके।

Exit mobile version