
उन्होंने बताया की मतगणना के दिन मतगणना स्थल पर मोबाइल व अन्य कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं ले जा सकेंगे। मतगणना स्थल पर निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतगणना सुनिश्चित की करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तीन ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। वहीं जिला प्रशासन द्वारा तीन सीनियर आरएएस अधिकारियों को मतगणना की संपूर्ण व्यवस्था के लिए समन्वयक के रूप में नियुक्त किया गया है। मतगणना के दिन अगर किसी भी राजनीतिक दल को कोई भी शिकायत हो तो वे मौके पर मौजूद इन अधिकारियों को सूचित करें। अधिकारियों द्वारा तुरंत समस्या का समाधान किया जाएगा।
इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी रणजीत सिंह, भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि हरिराम रणवा, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के प्रतिनिधि किशन लाल पारीक, सहित अन्य उपस्थित थे।
