Site icon Bhoomika Bharat News

 *अप्रैल 2023 से शुरू की गई थी योजना–* आगरा मंडल रेल प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल और वरिष्ठ

*मथुरा/आगरा रेलवे अपडेट–*

 

*ट्रेन में महिला यात्रियों के लिए ऑपरेशन मेरी सहेली–* उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल में ट्रेन में सफर कर रही महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ऑपरेशन मेरी सहेली शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल की महिला पुलिसकर्मी ट्रेन में अकेले सफर कर रही महिलाओं के पास जाती हैं और उनका हर प्रकार से बेफिक्र होकर यात्रा करने की बात कहती है। इस अभियान के तहत डेढ़ महीने में 13 हज़ार से ज्यादा महिलाओं को सहायता प्रदान की गई है।

 

 *अप्रैल 2023 से शुरू की गई थी योजना–* आगरा मंडल रेल प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल और वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त अनुभव जैन के निर्देश पर आरपीएफ ने अप्रैल 2023 से ट्रेन में अकेली सफर कर रही महिलाओं को सुरक्षा का एहसास करने के लिए ऑपरेशन मेरी सहेली का शुरुआत की थी। इस ऑपरेशन के तहत 1 साल में मार्च 2024 तक आगरा मथुरा सहित मंडल की विभिन्न स्टेशनों से निकलने वाली ट्रेनों में 98 हज़ार 958 महिलाओं को सहायता प्रदान की गई है।

Exit mobile version