Site icon Bhoomika Bharat News

एसटीएफ और थाना हरिपर्वत की टीम ने पिस्टल सप्लायर को किया गिरफ्तार*—–आगरा में एसटीएफ

*आगरा अपडेट*-

*एसटीएफ और थाना हरिपर्वत की टीम ने पिस्टल सप्लायर को किया गिरफ्तार*—–आगरा में एसटीएफ और थाना हरीपर्वत की टीम ने मध्यप्रदेश के पिस्टल सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पिस्टल सप्लायर खंडवा से पिस्टल लाकर आगरा में सप्लाई करता था। पकड़ा गया पिस्टल सप्लायर मुरैना का रहने वाला है। अभियुक्त के पास से 4 अवैध पिस्टल भी बरामद की गई हैं।

 

एसटीएफ आगरा और थाना हरीपर्वत पुलिस टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए एक पिस्टल सप्लायर को गिरफ्तार किया। एसीपी हरीपर्वत आदित्य कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि भिंड निवासी बाबू लाल कुशवाह पिस्टल सप्लाई करने के लिए शहर पहुंचा है। नगर निगम कूड़ाघर के पास खड़ा है। टीमों का गठन किया गया और बाबू लाल को गिरफ्तार किया गया।

 

छोटेलाल ने पूछताछ में बताया कि वो भिंड का रहने वाला है। माली का काम करता है। उसकी मुलाकात भिंड के ही पप्पू से हुई। पप्पू मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में अवैध पिस्टल बनाने का काम करता है। 12-12 हजार रुपये की पिस्टल खरीद कर लाता था। पिछले 8 महीने से पिस्टल सप्लाई करने का काम कर रहा है। पिस्टल डिमांड के अनुसार रेट तय कर आगरा में बेची जाती थी। पुलिस ने छोटेलाल के पास से 4 अवैध पिस्टल, मैग्जीन भी बरामद की है। एसीपी का कहना है कि पूरे नेटवर्क के बारे में जानकारी ली जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा कि यह नेटवर्क आगरा के अलावा कहां-कहां फैला हुआ है।

कोड वर्ड से होती थी सप्लाई

छोटेलाल ने बताया कि सप्लायर और खरीदने वाले के बीच एक कोड वर्ड तय होता था। यह कोड वर्ड हर बार बदल जाता था। नए ग्राहक के साथ नया कोड वर्ड होता था। सप्लायर खरीदार को पिस्टल सौंपने से पहले कोड वर्ड पूछता था।

Exit mobile version