Site icon Bhoomika Bharat News

मामा के घर आये युवक का शव आम के पेड़ से लटकता हुआ मिला

मामा के घर आये युवक का शव आम के पेड़ से लटकता हुआ मिला

मृतक मवई थाना क्षेत्र का था निवासी

पिता के हिस्से की जमीन चाची के नाम लिख जाने से मानसिक तनाव में था युवक

मवई अयोध्या पटरंगा थाना क्षेत्र के ग्राम लोध पुरवा मजरे सीवन में मामा के घर आये एक युवक का शव आम के पेड़ से लटकता हुआ पाया गया।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पी एम के लिये भेज दिया।मवई थाना क्षेत्र के ग्राम दुल्लापुर के श्रीपति साहू का लड़का अंकुल(23) शुक्रवार को लोध पुरवा मजरे सीवन अपने मामा सरब जीत साहू के घर गया था।घर से शौच करने की बात कह कर निकला अंकुल का शव गमछे से बंधा शनिवार की भोर में कादिर की आम की बाग में पेड़ से लटकता हुआ पाया गया।प्रातः शौच करने गये ग्रामीणों ने जब शव को देखा तो इसकी सूचना पटरंगा पुलिस को दी।उप निरीक्षक मदन पाल ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पी एम के लिये भेज दिया।बताया जाता है कि मृतक अंकुल के दादा ने अपनी प्रॉपर्टी अपने छोटे लड़के की पत्नी के नाम कर दिया था। इस मामले को लेकर शुक्रवार को दुल्लापुर में एक पंचायत भी हुई।पंचायत में लोगों ने संपत्ति का आधा हिस्सा अंकुल के पिता श्रीपति साहू को देने की मांग की गई।बताया जाता है कि अंकुल की चाची आधी संपत्ति वापस करने को राजी नही हुई। ग्रामीणों ने बताया कि अंकुल इसी बात को लेकर मानसिक तनाव में था।अंकुल की शादी करीब दो माह पूर्व ही हुई थी।थानाध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि शव को पी एम के लिये भेज दिया गया है।

Exit mobile version