Site icon Bhoomika Bharat News

डुमरियागंज में शाम 5:00 बजे तक 50.66 फीसदी हुआ मतदान

सिद्धार्थ नगर। शनिवार शाम पांच बजे से डुमरियागंज संसदीय सीट के लिए 2178 बूथों पर मतदान हुआ। शाम पांच बजे तक जिले में 50.66 फीसदी मतदान हुआ। जिले के 19.61 लाख मतदाता लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होकर छह प्रत्याशियों के राजनीतिक भाग्य का फैसला कर रहे हैं।जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार शाम पांच बजे तक डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र के शोहरतगढ़ विधानसभा में 52.12 %, कपिलवस्तु विधानसभा में 54.37 %, बांसी विधानसभा में 48.45 %, इटवा विस क्षेत्र में 48.5%, जबकि डुमरियागंज में 48.92% मतदान हुआ।

 

जबकि दोपहर एक बजे तक डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र के शोहरतगढ़ विधानसभा में 39%, कपिलवस्तु विधानसभा में 40.48%, बांसी विधानसभा में 35.1%, इटवा विस क्षेत्र में 36.79%, जबकि डुमरियागंज में 35.84% मतदान हुआ।

Exit mobile version