Site icon Bhoomika Bharat News

प्रधानमंत्री के मुंह से मुजरा शब्द निकालना उनकी डर और घबराहट की प्रकाष्ठा-कांग्रेस

* प्रधानमंत्री के मुँह से मुजरा जैसे शब्द निकालना उनकी डर और घबराहट की परकाष्ठा _ कॉंग्रेस *
आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के काराकाट में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए इंडिया गठबंधन, कॉंग्रेस, राज़द के नेताओं को लालटेन लेकर मुजरा करने वाली जमात जैसे बात करनी, इनकी डर और घबराहट की पराकाष्ठा है।
बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि प्रो विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, दामोदर गोस्वामी, प्रद्युम्न दुबे, शिव कुमार चौरसिया, श्रवण पासवान, विपिन बिहारी सिन्हा, कुंदन कुमार, युवा कॉंग्रेस अध्यक्ष विशाल कुमार, मोहम्मद शमीम आलम, उज्ज्वल कुमार, आयुष सेठ, आदि ने कहा कि ए न डी ए की हार को सुनिश्चित देखते हुए प्रधानमंत्री इतने विचलित हो गए हैं कि अब वो अपनी पद की गरिमा को तार-तार करते हुए इंडिया गठबंधन के नेताओं के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी करते, करते अब मुजरा जैसे शब्द का उनके द्वारा इस्तेमाल करने से देशवासि आश्चर्य चकित एवं विचलित है।
नेताओं ने कहा कि आज प्रधानमंत्री बिहार के पाटलीपुत्र, कारा काट, बक्सर लोकसभा की चुनावी सभाओं में उन्होंने राजद, कॉंग्रेस के बारे में मनगढ़ंत बातें करते हुए बिहारियों के अपमान की भी बातें उठाई, जिस पर हम बिहारी उनसे विनम्रता पूर्वक कहाना चाहते हैं कि आज देश के सभी राज्यों के विकास में बिहारियों का खून- पसीना लगा हुआ है, बिहारी देश के कोने,कोने में अपनी मेहनत, क्षमता, बुद्धि का डंका बाजा रहे हैं।
स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर देश के सभी आंदोलनों की अगुआई लोकतंत्र की जननी कहे जाने वाली बिहार की भूमि देश में हमेशा परिवर्तन का अगुआ रहा है।
कॉंग्रेस पार्टी हमेशा, देश की एकता, अखण्डता, धर्मनिरपेक्षता, को अक्षुण रखने के साथ, साथ आतंकवाद, नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ी तथा इतिहास गवाह है कि कॉंग्रेस पार्टी के दो, दो प्रधानमंत्री से लेकर कई राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय नेताओ अपने खून का एक, एक कतरा बलिदान कर दिए।
नेताओं ने कहा इंडिया गठबंधन के पक्ष में सम्पूर्ण भारत के मतदाता मालिकों के रूझान से विचलित प्रधानमंत्री, सभी केंद्रीय मंत्री, तथा भाजपा गठबंधन के नेताओं द्वारा विपक्षी दलों का विरोध करते, करते महाप्रभु भगवान जगन्नाथ ( पूरी ) को भी मोदी भक्त बताने तक का काम किया गया।
भवदीय
विजय कुमार मिट्ठू

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज

Exit mobile version