Site icon Bhoomika Bharat News

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने किया ग्राम पंचायत का निरीक्षण ग्राम

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने किया ग्राम पंचायत का निरीक्षण

श्री विजयनगर जिला परिषद श्रीगंगानगर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मृदुल सिंह ने श्री विजयनगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 4 बीएलडी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने ग्राम पंचायत में मनरेगा योजना के अंतर्गत निर्मित करवाए गए पक्का खाला निर्माण201/381 से201/378 कुल लंबाई तीन मुरब्बा चक 4 बीएलडी एवं अमृत सरोवर निर्माण चक दो एनजेडपी का निरीक्षण किया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने दोनों निर्माण कार्यों को संतोषजनक बताया ।उसके बाद उन्होंने चक 2 एनजेपीडी के ग्रामीण कुलदीप सिंह विशेष (योग्यजन )के घर का निरीक्षण कर समस्या सुनी। कुलदीप सिंह को मनरेगा योजना के अंतर्गत व्यक्तिगत लाभ योजना में स्वीकृत कार्य केटल शैड एवं पेयजल डिग्गी का निर्माण कार्य जल्द शुरू करने हेतु ग्राम पंचायत को निर्देशित किया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मृदुल सिंह ने हीट वेव एवं लू से बचाव हेतु तथा पशु पक्षियों के पानी हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं करने को लेकर भी निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता रमेश मदान, डॉक्टर शर्मिला छल्लाणी विकास अधिकारी पंचायत समिति श्री विजयनगर , अभिनव भादू सहायक अभियंता तथा ग्राम पंचायत के कर्मचारी व ग्रामीण उपस्थित रहे

Exit mobile version