Site icon Bhoomika Bharat News

सुकरौली , जमीनी विवाद मे गेहूं की कटी फसल को जलाने का आरोप

सुकरौली बाजार, कुशीनगर , हाटा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत जगदीशपुर बंचरा मे बीती रात खेत मे मड़ाई के लिए रखा हुआ गेहूं की फसल को कुछ लोगों ने आग लगा कर जला दिया। गांव निवासी संपाती देवी पत्नी कैलाश मौर्या ने हाटा कोतवाली पुलिस को दिए तहरीर मे गांव के ही सुरेश पुत्र सत्यनारायण व जितेंद्र, हरेंद्र व धर्मेन्द्र पुत्र गण सुरेश के ऊपर खेत मे मड़ाई के लिए रखी गयी गेहूं की फसल जलाने व छप्पर जलाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित के पुत्र राजेश मौर्य ने बताया कि मेरे पिता कैलाश मौर्या के मरने के बाद वरासत मे मेरा व मेरी माता संपाती देवी का नाम दर्ज हुआ है। बाद मे सुरेश द्वारा फर्जी तरीके से मेरे पैतृक भूमि मे अपना नाम दर्ज करवाया गया है। जबकि सेजरा मे सुरेश व उनके पिता सत्यनारायण पुत्र स्वामीनाथ का कही नाम दर्ज नही है। सुरेश व उसके पुत्रों द्वारा खेत मे फसल की बुवाई व मड़ाई के लिए ट्रैक्टर व अन्य संसाधन ले जाने पर अक्सर विवाद किया जाता है, इसी विवाद की वजह से गेहूं की फसल काटने के बाद एक महीने से अधिक समय से खेत मे मड़ाई के लिए रखा हुआ है। पुलिस व प्रशासन भी कोई सहयोग नही करने से हम लोगों की फसल जल गयी। वही आरोपी की पत्नी सुगंती देवी ने बताया कि खेत का बटवारा नही हुआ है, मेरे पति को उसका हिस्सा नही दिया गया है, जबकि कैलाश व रामशंकर पुत्र जयनारायण के लड़कों द्वारा खेत जोता बोया जा रहा है। हमारे पति सुरेश का नाम खतौनी मे दर्ज हो गया है। राजस्व विभाग के लोग नप्पी करने के लिए आये थे इन लोगों के घरों की महिलाओं द्वारा विवाद कर नप्पी नही होने दी गयी। गेहूं की फसल जलाने का साजिशन आरोप लगाया जा रहा है। उन लोगों द्वारा खुद गेहूं की फसल जला कर हमारे पति व बच्चों को झूठा फंसाया जा रहा है।

Exit mobile version