Site icon Bhoomika Bharat News

गिट्टी लोडेड हाइवा पलटा, बाल बाल बचे चालक…..

गोविंदपुर. नक्सली थाना, थाली क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर-बरेव मुख्य मार्ग के बकसोती अबनैया पहाड़ पर शुक्रवार सुबह तड़के झारखंड दिशा की ओर से आ रहे गिट्टी भरे हाईवा अनियंत्रित होकर जा पलटा. हाईवे पलटने से किसी को जान माल की क्षति नहीं पहुंची है. वाहन चालक भी बाल बाल बच गये. हाइवे पलटने की सूचना ग्रामीणों के द्वारा थाली थाना को दिया गया, जहां मौके पर पुलिस पहुंचकर हाईवे को अपने कब्जे – में कर आगे की करवाई में जुट गए. थाली थाना के अपर थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई थी कि अबनैया पहाड़ पर एक हाइवा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया है. सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर वाहन को अपने कब्जे में कर लिया गया है एवं आगे की प्रक्रिया पुरी होने तक वाहन को सुरक्षित रखने के लिए एक चौकीदार को ड्यूटी पर लगा दिया गया. वाहन चालक से प्राप्त जानकारी के अनुसार गिट्टी भरा हाईवा झारखंड से नवादा दिशा की ओर जा रहा था. तभी अबनैया पहाड़ पर पहुंचते ही सुबह में हल्का अंधेरा रहने के कारण झुंड में सामने से जंगली जानवर नीलगाय आ गया जो उसे बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गयी. हाइवा पलटने से कोई भी हताहत नहीं हुआ है. पुलिस के द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

Exit mobile version